घाघरा: प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ ने पंचायत कर्मचारियों के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक की
Ghaghra, Gumla | Dec 24, 2024 घागरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में बीडीओ दिनेश कुमार ने पंचायत कर्मियों के साथ कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक किया। बैठक में मनरेगा 15वें वित्त आयोग से चल रही योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।साथ ही आगामी 28 दिसंबर को घाघरा ब्लॉक परिसर में होने वाले रक्तदान शिविर में इच्छुक व्यक्तियों को रक्तदान के लिए अपील किया।