घाघरा: महुगांव मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक घायल
Ghaghra, Gumla | Dec 22, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के महुगांव मोड़ के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर बदरी करमटोली निवासी जोगेश्वर उरांव और गुनिया निवासी राज उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां चिकित्सक ने जागेश्वर उरांव को मृत घोषित कर दिया।जबकि बेहतर इलाज हेतु राज उरांव को गुमला रेफर कर दिया।