घाघरा: घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 43 यक्ष्मा रोगियों को पोषण आहार पैकेट वितरित
Ghaghra, Gumla | Dec 23, 2024 पीएम निश्चय योजना के तहत घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 43 यक्ष्मा मरीजों के बीच न्यूट्रीशन फूड पैकेट का वितरण किया गया। न्यूट्रीशन पैकेट में पोषण युक्त रागी लड्डू सहित कई खादय पदार्थ का वितरण किया। यक्ष्मा विभाग के प्रखंड पर्यवेक्षक अमित कुमार प्रसाद ने सरकार द्वारा यक्ष्मा मरीजों को दी जाने वाले सुविधा के बारे में जानकारी दी।