बांका: सदर थाने में जमीनी विवादों के निपटारे को लेकर जनता दरबार का किया गया आयोजन, 6 मामलों का हुआ निष्पादन
Banka, Banka | Nov 30, 2024 सदर थाना में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे भूमि संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बांका सीओ प्रियंका कुमारी एवं थाना के एसआई निर्मल कुमार ने फरियादियों की मामले की जांच की। इस दौरान 6 मामले का निष्पादन दोनों पक्षों के समक्ष किया गया, जबकि 6 नया मामला भी दर्ज किया गया।