बांका: उत्पाद विभाग की टीम ने बांका में अभियान चलाकर शराब के साथ 4 लोगों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Nov 30, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने बांका में अभियान चलाकर गुरुवार की रात करीब 9 बजे शराब के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया। चारों का शनिवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि बांका में अभियान चलाकर कोरियंदा निवासी कारू मांझी, विजयनगर निवासी राजेश कुमार व गोड्डा जिला निवासी बिट्टू दास व राकेश कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।