बांका: विक्रमपुर मोड़ के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में गिरकर घायल हुआ बाइक सवार युवक
Banka, Banka | Nov 30, 2024 विक्रमपुर मोड़ के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे कुत्ता को बचाने के दौरान बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बाइक सवार ने शनिवार को सदर अस्पताल में उपचार कराया। जानकारी के अनुसार जसमतपुर निवासी देवेन्द्र कुमार बौंसी से बाइक लेकर अपने घर जा रहा था। विक्रमपुर मोड़ के पास एक कुत्ता को बचाने मे दुघटना हो गया।