कसडोल: कसडोल बना अवैध ईंट भट्टों का गढ़, प्रशासन की चुप्पी से पनप रहा करोड़ों का खेल
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्रों में शुमार कसडोल इन दिनों अवैध ईंट भट्टों के कारण सुर्खियों में है। यहां बड़े पैमाने पर अवैध ईंट निर्माण का खेल लंबे समय से जारी है, लेकिन बीते 2–3 वर्षों में यह कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मध्यप्रदेश और अन्य जिलों से आए लोग बिना किसी वैध अनुमति के गांवों, सड़कों के किनारे और रिहायशी इला