खरसिया: ऑपरेशन आघात का मेगा एक्शन: 24 घंटे में 5 रेड, 94 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में पांच स्थानों पर कार्रवाई कर 94 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 12 लोगों पर भी कार्रवाई की गई। इस अभियान में निरीक्षक प्रशांत राव, नासिर खान और त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।