कुचायकोट: जलालपुर जयपुर में उत्पाद विभाग ने 8 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया, न्यायाधीश के पास भेजा
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर चेकपोस्ट से आठ लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोग उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे थे और शराब के नशे में थे। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज सोमवार को शाम 5:30 बजे दी।