बस्ती के कटरा अंडरपास के पास कबाड़ में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
बस्ती। शहर के कटरा अंडरपास के पास कबाड़ में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
Basti, Basti | Nov 9, 2026