कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान का किया गया शुभारंभ
Kanke, Ranchi | Feb 28, 2024 विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान की शुरुआत आज हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय से हुआ। जिसकी शुरुआत बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने की।इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की बातों को पीएम मोदी तक पहुंचाना है।इस दौरान बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बीजेपी ही एकमात्र पार्टी है जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसे पूरा करने का वादा भी किया।