कांके: राष्ट्रपति रांची एयरपोर्ट से ओडिसा रवाना हुई, केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंची थी रांची
Kanke, Ranchi | Feb 28, 2024 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रांची एयरपोर्ट से ओडिसा के लिए रवाना हो गई। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मौजूद रहे। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंची थी।