कांके: रांची स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दीक्षांत समारोह में छात्रों को दिया मेडल
Kanke, Ranchi | Feb 28, 2024 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रांची पहुंची, जहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंची और वहां आयोजित तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छात्रों को मेडल दिए और उन्हें सम्बोधित भी किया। इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन भी मौजूद रहे।