कांके: रांची के धुर्वा स्थित कूटे मैदान में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ कर रहा है प्रदर्शन, विधानसभा घेराव का है कार्यक्रम
Kanke, Ranchi | Feb 28, 2024 स्थायी करने और उचित मानदेय सहित कई अन्य मांगों को लेकर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों के द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार आंदोलन किया जा रहा है। आज पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक अपनी मांगों को लेकर रांची के धुर्वा स्थित कूटे मैदान में जुटे हैं। जहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ द्वारा विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया है।