कांके: झारखंड विधानसभा के बाहर BJP MLA ढुल्लू महतो धनबाद के पूर्व SSP संजीव कुमार के खिलाफ धरने पर बैठे, ED से जांच की मांग की
Kanke, Ranchi | Feb 28, 2024 झारखंड विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो सदन के बाहर धरने पर बैठ गये। उन्होंने धनबाद के पूर्व SSP संजीव कुमार द्वारा अर्जित अपार धनराशि की जांच ED से कराने की मांग की है। वहीं ढुल्लू महतो ने धनबाद में कोयला की हजारों करोड़ों की लूट का आरोप लगाया है।