राजाखेड़ा: धौलपुर लिफ्ट सिंचाई परियोजना अंतिम चरण में, 256 गांवों को मिलेगा लाभ
धौलपुर। चंबल नदी के जल पर आधारित 772.52 करोड़ रुपये की धौलपुर लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल परियोजना अब अंतिम चरण में है। इससे धौलपुर और राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की सैंपऊ, मनिया, धौलपुर और राजाखेड़ा तहसीलों के 256 गांवों की 39,980 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।