पाटी: ग्राम बमनाली में 35 वर्षीय व्यक्ति की घर में संदिग्ध मौत: गले पर निशान से फांसी लगाने की आशंका, घर पर अकेला था मृतक।
Pati, Barwani | Aug 17, 2026 पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम बमनाली में एक 35 वर्षीय युवक ठाकुर पिता कुकनिया का शव उसके ही घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतक के गले में गमछा लिपटा हुआ था और उस पर गहरे निशान मौजूद थे, जिससे प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय मृतक घर पर बिल्कुल अकेला था। मृतक की छोटी बच्ची ने दादा को घटना की सूचना दी।