अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री निशांत सिहारा के द्वारा आज दिनांक: 18.06.2026 को पूर्वाह्न 11:05 बजे प्रखण्ड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, कोटवा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रखण्ड स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित पाए गए। सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के पत्र के आलोक में सभी विभागों / योजनाओं के लिए अलग-अलग काउन्टर लगाकर आम लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र विभागीय पदाधिकारी/कर्मियों द्वारा प्राप्त किया जा रहा था। अद्योहस्ताक्षरी द्वारा बारी-बारी से सभी काउन्टरों का निरीक्षण किया गया तथा काउन्टर पर उपस्थित पदाधिकारियों/कर्मियों से उनके विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं एवं आम जनता से प्राप्त हो रहे समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गयी साथ हीं उन्हें जन-साधारण से अच्छा व्यवहार रखने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का त्वरित एवं निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। शिविर में समस्याओं के समाधान हेतु उपस्थित लोगों से भी बात की गयी। लोगों से बात-चीत करने पर यह प्रतीत हुआ कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से आम जन में सकारात्मक विचार उत्पन्न हो रहे हैं।
शिविर की व्यवस्थाएँ संतोषजनक पायी गयी। अंत में सभी पदाधिकारियों को अपराह्न 05:00 बजे तक शिविर में उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याओं को सुनने तथा उसका समाधान सुनिश्चित करने साथ ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कोटवा को स्वयं इसकी निगरानी करने का निदेश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
28 views | East Champaran, Bihar | Jun 18, 2026