हरिद्वार: सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे पतंजलि योगपीठ, स्वामी रामदेव के साथ युवा धर्म संसद में की शिरकत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पतंजलि योगपीठ पहुंचे जहां उन्होंने स्वामी रामदेव के साथ युवा धर्म संसद में शिरकत की। युवा धर्म संसद में देश के कई राज्यों से करीब दो हज़ार छात्र-छात्राएं शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में कई चिंतक और विचारक हरिद्वार पहुंचे हैं।