हरिद्वार: ज्वालापुर जाते समय कांवड़ पटरी पर गंगनहर में गिरी इनोवा कार, चौकी इंचार्ज प्रदीप राठौर ने बचाई कार सवारों की जान
ज्वालापुर जाते समय कांवड़ पटरी पर एक इनका कार गंगनहर में गिर गई। सूचना मिलते ही बहादराबाद चौकी इंचार्ज प्रदीप राठौर तुरंत टीम लेकर मौके पर पहुंचे, कार सवारों को बाहर निकाला। रात में ये हादसा हुआ था और आज सुबह कार को भी गंगनहर से बाहर निकाला गया। प्रदीप राठौर ने बताया कि अनियंत्रित होकर कार गंगनहर में गिरी थी, दोनों कार सवार सुरक्षित है, कार को निकाल लिया है।