पाली: मुरुम से भरा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौके पर मौत, साथी गंभीर घायल
Pali, Korba | Jun 28, 2026 कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुरुम से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शनिवार दोपहर लालमट्टा धरसा मार्ग पर हुआ। ट्रैक्टर चालक बनवारी लाल मरार अपने साथी के साथ मुरुम लेकर लौट रहा था। तभी कच्ची सड़क किनारे मिट्टी के टीले पर ट्रैक्टर