दीपावली और अर्धकुंभ की तैयारियों को लेकर रात में सड़कों पर उतरे मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, शिवमूर्ति पर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
रात्रि निरीक्षण में सफाई व्यवस्था परखने पहुंचे मुख्य नगर आयुक्त एवं अपर मेला अधिकारी, लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
हरिद्वार। दीपावली के महापर्व और आगामी अर्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में मुख्य नगर आयुक्त एवं अपर मेला अधिकारी नंदन कुमार देर रात सफाई व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे।
नंदन कुमार ने हरिद्वार के प्रमुख शिवमूर्ति चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण का उद्देश्य दीपावली के दौरान शहर को स्वच्छ रखना और अर्धकुंभ मेले से पहले सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना है।
अब देखना होगा कि रात्रि निरीक्षण के बाद सफाई व्यवस्था में कितना सुधार दिखाई देता है और शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह नियमित निगरानी होती है।
वासुदेव राजपूत | हरिद्वार स्तम्भ
Hardwar, Haridwar | Nov 5, 2026