मंझनपुर: करारी चौराहा स्थित तालाब के पास प्रतिबंधित पशु का कटा सिर व ढेर सारे अवशेष मिले, बजरंग दल ने किया थाने का घेराव
करारी चौराहा स्थित तालाब के पास प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर और ढ़ेर सारे अवशेष मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेताओं और बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया।