बिजनौर: बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में लगातार दिखाई दे रहे तेंदुए के चलते वन विभाग ने बढ़ाई पेट्रोलिंग
Bijnor, Bijnor | Aug 23, 2026 बिजनौर जिले में मंडावर क्षेत्र के खादर इलाके में बढ़ती तेंदुए कि दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज रविवार सुबह करीब 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार की रात्रि में खादर इलाकों में तेंदुआ दिखाई दिया और लगातार इंसानों और मवेशियों को शिकार बन रहा है। ऐसे में खौफ और ज्यादा बढ़ रहा है। वन विभाग ने भी रात में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।