नीम चक बथानी: केके यूनिवर्सिटी, नालंदा में बिजली के करंट से बथानी के एक व्यक्ति की मौत
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के दुल्लु बिगहा गांव के रहने वाले मणिकांत कुमार की मौत गुरुवार को केके यूनिवर्सिटी में बिजली करंट लगने से हो गई। मणिकांत के परिवारों ने बताया कि ठेकेदार ने काम के दौरान करंट लगने की जानकारी नहीं दी और शव को गांव भेज दिया। जिसके बाद हमलोग मेडिकल कॉलेज के पास शव रखकर राजगीर इस्लामपुर सड़क को जाम कर दिया।