🧹 सेवा संकल्प अभियान | सेवा मेरा योगदान
श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, प्लास्टिक मुक्त जतमई का संकल्प
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जतमई माता मंदिर परिसर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। मंदिर परिसर की सफाई कर कचरे का उचित निस्तारण करने तथा एकल उपयोग वाले प्लास्टिक से दूरी बनाने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
स्वच्छ धार्मिक एवं पर्यटन स्थल हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
आइए, जनभागीदारी से जतमई धाम को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लें।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_मेरा_योगदान #स्वच्छता_अभियान #प्लास्टिकमुक्तजतमई #Gariyaband
19 views | Gariaband, Chhattisgarh | Oct 10, 2026