लालगंज: लालगंज तहसील क्षेत्र में चक्रवाती तूफान से उड़े टीन और सिमेंट से बने छप्पर, घरों में भरा पानी, बिजली आपूर्ति बाधित
लालगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह 10:00बजे के बाद तेज हवाओं और चक्रवर्ती तूफान के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। तूफान के कारण कई घरों के टीन सेड छप्पर उड़ गए। जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तूफान के दौरान बामी निवासी तारा शंकर गुप्ता के मकान का टीन सेड टूट गया जबकि तुलसी गांव निवासी छागुर मौर्या का 10नग सीमेंट सेड जमीन पर गिर कर टूट गया।