डुमरी: डुमरी-चैनपुर के गांवों में श्रद्धा-उल्लास से मनाया गया करम पर्व, मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण
Dumri, Gumla | Sep 23, 2026 डुमरी और चैनपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में मंगलवार को प्रकृति, कृषि और भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक करम पर्व पारंपरिक श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांवों के अखड़ों में करम डाल स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा और देर रात तक मांदर की थाप पर पारंपरिक गीत और नृत्य