शाहजहांपुर: गणेश स्थापना के साथ मुमुक्षु महोत्सव का शुभारंभ CO सिटी ने नगर मजिस्ट्रेट के साथ किया कथा स्थल का निरीक्षण
शाहजहांपुर एसएस कॉलेज प्रांगण में गणेश स्थापना हनुमत पूजन के साथ मुमुक्षु महोत्सव का शुभारंभ हो गया। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने नगर मजिस्ट्रेट पुष्पेंद्र के साथ श्री राम कथा स्थल का निरीक्षण किया। एसएस कॉलेज के सचिव अवनीश मिश्रा ने अधिकारियों को वाहन पार्किंग स्थल और कल निकलने वाली शोभायात्रा के संबंध में जानकारी दी