शाहजहांपुर: मदनापुर पुलिस ने जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार कर बदायूं बार्डर पर छोड़ा, 6 महीने तक जिले से बाहर रहने निर्देश
अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने थाना मदनापुर क्षेत्र के पंखाखेड़ा गांव के रहने वाले रजी खां को जिला बदर की कार्रवाई की है। कार्रवाई होते ही मदनापुर पुलिस ने मकान पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर उसको बदायूं बार्डर पर छोड़ दिया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि छह महीने तक उसको जिले से बाहर रहना है। शाहजहांपुर में दिखने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।