शाहजहांपुर: जलालाबाद नगरपालिका अध्यक्ष के साले की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने दी जानकारी
जलालाबाद नगरपालिका अध्यक्ष शकील खां के साले निहाल की 22 फरवरी की रात चौथी की रस्म के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाला आरोपी कामिल चैयरमेन का भाई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को आरोपी कामिल को उसके भट्टे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से रायफल और कारतूस भी बरामद किए हैं ।