शाहजहांपुर महानगर में लगभग आधा दर्जन क्षेत्र में भ्रमण कर नगर आयुक्त कामता प्रसाद सिंह ने अपर नगर आयुक्त के साथ साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मी मौके पर कार्यरत पाए गए। नगर आयुक्त ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से साफ सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।