शाहजहांपुर: बोर्ड परीक्षाओं के चलते ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने को लेकर युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में ADM को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राम जी अवस्थी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडे को ज्ञापन देते हुए बोर्ड परीक्षाओं के चलते ध्वनि प्रदूषण डीजे आदि पर रोक लगाकर प्रतिबंधित करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि बरातों में देर रात तक मैरिज लॉन संचालकों द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाया जाता है।