शाहजहांपुर: दबंगो पर घर में घुसकर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए गैरतपुर गांव की पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
शाहजहांपुर जिले के चंदौली थाना क्षेत्र में स्थित गांव गैरतपुर के रहने वाली पीड़िता राम बेटी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के रहने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी अशोक मीणा से दबंगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवा कर कड़ी कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।