नावानगर: महादेवगंज में बिजली चोरी करते तीन लोगों को जेई ने पकड़ा, जुर्माना के साथ सोनवर्षा ओपी में दर्ज कराया एफआईआर
महादेवगंज में बिजली चोरी करते तीन लोगों को जेई विपिन किशोर ने पकड़ा है। इसको लेकर जेई ने जुर्माना के साथ सोनवर्षा ओपी में एफआईआर दर्ज कराया है। शुक्रवार को जेई ने बताया कि बीते गुरुवार को बिजली कंपनी के एसडीओ राकेश कुमार दूबे को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गांव में कुछ लोगों द्वारा चोरी से बिजली का उपयोग किया जा रहा हैं। जिसके बाद जेई ने कार्रवाई की।