रूड़की: पनियाला गांव में देवर ने घर में घुसकर महिला और उनकी बेटी के साथ की मारपीट, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव निवासी एक महिला ने आज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले उनके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद उनका देवर आए दिन उन्हें परेशान करता है। गुरुवार को देवर के द्वारा उनके घर में घुसकर उनके और उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई है। जिसमें वह घायल हो गई है । पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।