रूड़की: पाडली गुर्जर निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गुर्जर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 2023 में उसका निकाह सहारनपुर निवासी शोएब के साथ हुआ था। आरोप है की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।