रूड़की: सोहलपुर गाड़ा पहुंचे नगीना सांसद ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात,कांग्रेस नेताओं पर लगाया राजनीति करने का आरोप
सोहलपुर गाड़ा गांव में आज नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पहुंचकर मृतक वसीम के परिजनों से मुलाकात की है। पुलिस के अनुसार सोहलपुर गाड़ा गांव निवासी वसीम की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। जबकि वसीम के परिजनों ने पुलिस पर वसीम की हत्या करने का आरोप लगाया था। चंद्रशेखर आजाद ने आज इस मामले में कांग्रेस के नेताओं पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।