रूड़की: रुड़की रेलवे स्टेशन पर हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं के जत्थे का किया गया जोरदार स्वागत
रुड़की रेलवे स्टेशन पर हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं के जत्थे का रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति की सदस्य पूजा नंदा ने जोरदार स्वागत किया है। इस मौके पर पूजा नंदा ने कहा कि उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें श्रद्धालुओं के जत्थे का स्वागत करने का मौका मिला है। इस मौके पर हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा नंदा को सम्मानित भी किया गया है।