रूड़की: आवास विकास कॉलोनी में छज्जे की दीवार के सहारे खड़े दो युवक नीचे गिरने से हुए घायल,एक की हालत गंभीर
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में देर रात दो युवक छज्जे की दीवार के सहारे खड़े थे। छज्जे की दीवार काफी कमजोर हो चुकी थी। जो अचानक ही नीचे गिर गई। जिस कारण दोनों युवक दो मंजिला मकान से नीचे गिर गए और घायल हो गए। जिनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।