प्रतापपुर: कोटेया खुटी सराई के गन्ना खेत में विचरण कर रहे दो हाथियों की वन विभाग द्वारा निगरानी जारी
सूरजपुर जिले के सर्किल धरमपुर अंतर्गत ग्राम कोटेया के खुटी सराई नामक स्थान पर दो हाथियों के गन्ने के खेत में विचरण करने की सूचना सामने आई। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। वन अमला हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनायें हैं।