भिंड नगर: परशुराम चल समारोह में शामिल होने आए आनंद स्वरूप महाराज होटल से बोले- बगावती तेवर और चंबल के पानी की तासीर है प्रसिद्ध
भिंड शहर में आज निकलने वाले भगवान परशुराम चल समारोह में सम्मिलित होने के लिए उत्तराखंड से पहुंचे संत आनंद स्वरूप महाराज ने भिंड के इतिहास और यहां की संस्कृति को लेकर बड़ा बयान दिया है। आज सोमवार के रोज सुबह 11:00 बजे होटल किंग इंपीरियल में पत्रकारों और सनातन समाज के लोगों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भिंड वीरों और राजाओं की धरती रही है।