बदायूं: असरासी गांव में खेत पर गए किसान को सांड ने पटक-पटककर उतारा मौत के घाट
Budaun, Budaun | Dec 19, 2024 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के असरासी गांव के रहने वाले 74 वर्षीय शिब्बू पुत्र डल्लू अपने खेत पर गए थे। कि वहां पर सांड ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गए। तो परिजन किसान शिब्बू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने शिब्बू को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने शिब्बू के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।