चौरी चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरा पूरा परिवार छठ पूजा में इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में गया हुआ था। मेरी पुत्री राज भारती नाम के युवक से फोन पर बातचीत कर रही थी जिसके बाद काफी समझा बुझाकर उसका मोबाइल छीन लिया गया था । लेकिन उपरोक्त युवक ने मेरी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।