धनौरा: गजरौला कुमराला के पशु बाजार में पशु बेचने आए व्यापारी को पीटा, हंगामा हुआ
हापुड़ के रहने वाले अरविंद कुमार गजरौला के कुमराला में लगने वाले पशु बाजार में अपना पशु बेचने आए थे, किसी बात को लेकर पशु बाजार के अंदर ठेकेदार से कहा सुनी हो गई, गुस्से में आए लोगों ने व्यापारी को पीट दिया। जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई, वह मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को भी दी, लेकिन मारपीट करने वाले आरोपी पहले ही मौके से फरार हो गए।