दमोह: दमोह शहर में गुम हुए दो बच्चे, कोतवाली पुलिस ने कुछ ही घंटों में खोजकर परिजनों को सौंपा
Damoh, Damoh | May 11, 2026 दमोह कोतवाली क्षेत्र के मागंज वार्ड-3 से रविवार देर शाम दो बच्चे जो आपस मे भाई बहिन थे लापता हो गए,परिजनों द्वारा काफी तलाशी के बाद जब पता नही चला तो रात में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई,पुलिस ने गुम इंसान प्रकरण दर्ज कर 11 वर्षीय लक्ष्मी नारायण सेन और 7 वर्षीय बहिन हिमाया सेन की तलाश में टीमें गठित कर शहर में तलाश शुरू की, देर रात दोनो बच्चो को दस्तयाब किया