टिहरी के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) चंद्रमोहन सिंह ने घनसाली थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, बैरक और पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया। सीओ ने लंबित मामलों की समीक्षा कर अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्कता बढ़ाने और कानून व्यवस्था मजबूत रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने गए।