मुगलसराय: महदियुल गांव में बाढ़ से 100 से ज्यादा घर प्रभावित, बच्चे 10 दिन से स्कूल नहीं जा रहे
महदियुल गांव में बाढ़ के पानी से 100 से अधिक घर प्रभावित हैं।मंगलवार सुबह 10 ग्रामीणों ने कहा कहा की मुख्य रास्तों पर घुटनों से ऊपर पानी जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। करीब 10 दिनों से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वहीं सैकड़ों बीघा धान की फसल डूबने से किसानो में चिंता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।