बीकानेर: अनाज मंडी के पास पुलिस वाला बनकर किसान से ठगी, नकली नोट बताकर 28 हजार रुपए ले उड़े बदमाश
बीकानेर शहर में ठगी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बीछवाल थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिसकर्मी बनकर आए ठग एक किसान से 28 हजार रुपए ठगकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार किसान अनाज मंडी के पास मौजूद था। इसी दौरान दो युवक खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसके पास पहुंचे और उसके पास मौजूद नोटों को नकली होने की बात कही। ठगों ने जांच के नाम पर किसान