बाह: विद्युत पोल में फॉल्ट से भरे पानी में दौड़ा करंट, युवक की मौत से मचा कोहराम
थाना पिनाहट के गांव हुसैनपुरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब तालाब के पास खड़े एक विद्युत पोल में फॉल्ट आने से भरे पानी में करंट दौड़ गया। इस हादसे का शिकार एक युवक हुआ, जो पानी से भरे खरंजे पर से गुजरते समय भीषण करंट की चपेट में आ गया। युवक को तुरंत अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।